11 फरवरी, यूएई (CRICKETNMORE)। यूएई में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम के तरफ से एक बार फिर ब्रेंडन टेलर ने कमाल किया और अपने वनडे करियर का 9वां शतक जमाने में सफल रहे। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के तरफ से ब्रेंडन टेलर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं।

आपको याद हो कि साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ भी ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। अबतक ब्रेंडन टेलर ने 173 वनडे मैच खेल लिए हैं।

ब्रेंडन टेलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाकर एलिस्टेयर कैंपबेल के सात शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की है और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया है।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ब्रेंडन टेलर 125 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में  ब्रेंडन टेलर ने 121 गेंद का सामना किया और 5 चौके और 8 छक्का जड़ने का कमाल कर दिखाया।

Advertisement

ब्रेंडन टेलर ने अबतक वनडे क्रिकेट में 173 मैच की 172 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5519 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है।

जिम्बाब्वे की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 334 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान को जीत के लिए 50 ओवर में 335 रन बनानें हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार