Brendon McCullum England men's Test Head Coach: ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (12 मई) को इसकी घोषणा की। टेस्ट में इंग्लैंड की टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कई बदलाव देखने को मिले अब मैकुलम की कोच के रुप में नियुक्ति हुई है।  

Advertisement

रॉब की पुरुष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर डायरेक्टर बने और इसके बाद बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई। बता दें कि जो रूट ने वेस्टइंटीज के हाथों मिली 1-0 की सीरीज हार के चलते कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। 

Advertisement

एशेज सीरीज में मिली 4-0 की हार के बाद क्रिस सिल्वरवुड को इंग्लैंड के हेड कोच ते पद से हटा दिया गया था। अब बोर्ड ने टेस्ट और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अलग-अलग हेड कोच रखने का फैसला किया है।

मैकुलम को फ्रेंचाइज क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है। फिलहाल वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच हैं। इसके अलावा वह सीपीएल ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी हेड कोच हैं। 

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कोच पर मैकुलम की पहल जिम्मेदारी होगी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड की हालत को सुधारना। खराब प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड फिलहाल टेबल में सबसे नीचे है। 

इंग्लैंड को जून की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलना है। इसके बाद सउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज होगी।

बता दें कि मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 107 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अपने करियर में खेले गए 101 टेस्ट मैच में 38.64 की औसत से 6543 रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार