इंग्लैंड क्रिकेट टीम जिस अंदाज़ में टेस्ट क्रिकेट खेल रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का भी यही कहना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपना खेलने का तरीका बिल्कुल भी नहीं बदलेगी और आगे भी वो इस क्रिकेट को जारी रखेंगे।

Advertisement

बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम ने जिस तरह से इंग्लिश टीम में जान फूंकी है उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है और अब फैंस इस इंग्लिश टीम को बाकी टीमों के खिलाफ और खेलते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले समय में भी इंग्लैंड इस रवैय्ये को जारी रख पाता है या नहीं।

Advertisement

मैकुलम ने सेन्ज ब्रेकफास्ट से बातचीत करते हुए कहा, "सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात कि हम खत्म नहीं हुए हैं। हमें ऐसा करते हुए पूरा एक महीना हो गया है और हमने कुछ बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए हैं और हमने क्रिकेट जगत को उन्हें थोड़ा नोटिस करते हुए देखा है, लेकिन हमें ये सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ये हमारे लिए एक आदर्श बन जाए। खेल की ये शैली और हम जो हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं वो किसी भी स्थिति में हमारे लिए पूरी तरह से प्रामाणिक है और यही असली चुनौती होगी।"

आगे बोलते हुए मैकुलम कहते हैं, जरूर, "पूरी दुनिया की कंडीशंस में जाकर खेलने का मतलब ये भी होगा कि हमें वहां कि परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा। मुझे लगता है कि यही हमारी टीम की ताकत रही है। मुझे लगता है कि इन दो सीरीज के दौरान ऐसा समय भी आया था जब हमें दबाव को झेलना था और हमनें अच्छा किया। हमनें गेंद से भी शानदार काम किया है और गेंदबाज़ों ने विकेट के लिए खुद को झोंका है। लेकिन आगे ऐसा भी समय आएगा जब हम पर दबाव होगा लेकिन अभी तक खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा किया है और मेरे लिए ये काफी सुखद अनुभव रहा है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार