ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) ने इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच का पद छोड़ दिया है, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को (12 जुलाई) को इसकी घोषणा की। हालांकि वह वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में हेड कोच बने रहेंगे।
बता दें कि न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान की अगुआई में इंग्लैंड ने अपने पिछले नौ टेस्ट मैचों में से सात में हार का सामना किया है। इसमें 2025/26 में ऑस्ट्रेलिया में एशेज़ सीरीज़ में 4-1 की शर्मनाक हार और पिछले महीने घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के हाथों 2-1 की हार शामिल है। दोनों ही सीरीज़ के दौरान टीम में शराब पीने के कल्चर को लेकर आरोप लगे थे।
ईसीबी द्वारा रिलीज में मैकुलम ने कहा, “मुझे टेस्ट टीम को कोचिंग देने में बहुत मज़ा आया और हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। इस सफ़र में कुछ शानदार पल भी आए और कुछ मुश्किल दिन भी, लेकिन ऐसी चुनौती लेने में ये सब तो होता ही है।
“यह मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात रही है, और मैं इसके लिए आभारी हूँ। मैं उन खिलाड़ियों, स्टाफ़ और फ़ैन्स का शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने इस सफ़र में हमारा साथ दिया।
“बेशक, आगे न बढ़ पाने का मुझे दुख है, लेकिन मैं इस फ़ैसले का सम्मान करता हूं। अब मेरा पूरा ध्यान 'व्हाइट बॉल' टीमों को अपना सब कुछ देने और इंग्लैंड को आगे बढ़ाने में मदद करने पर है।”
बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैकुलम ने 2022 में इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्हें लिमिटेड ओवर टीम की कमान भी सौंपी गई और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है।