पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस बीच आकाश चोपड़ा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा को कमेंटरी के दौरान बल्लेबाजो को राय देते हुए देखा गया है लेकिन खुद अपनी बल्लेबाजी के दौरान उनका काफी ज्यादा बुरा हाल था। यह वीडियो 2004 का है जब टीम इंडिया ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। आकाश चोपड़ा महान बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे थे।

Advertisement

आकाश चोपड़ा घातक गेंदबाज ब्रेट ली की गेंदों के सामने पानी भरते हुए नजर आए। ब्रेट ली के ओवर की पहली गेंद पर आकाश चोपड़ा चाहकर भी शॉट नहीं लगा पाए वहीं दूसरी गेंद पर आकाश चोपड़ा के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वह आउट हो गए। लेकिन नो बॉल के चलते आकाश चोपड़ा को जीवनदान मिल गया।

तीसरी गेंद पर फिर आकाश चोपड़ा आउट होते-होते बचे जब साइमन कैटिच ने उनका कैच टपका दिया। उसके बाद बाकी बची गेंदों पर भी आकाश चोपड़ा किसी तरह खुदको ब्रेट ली से बचाते हुए दिखे थे। हालांकि, अंतिम गेंद पर चोपड़ा ने चौका मारकर कुछ हद तक ली से बदला ले लिया था।

Advertisement

बता दें कि आकाश चोपड़ा अपने क्लासिक बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाने जाते थे। आकाश चोपड़ा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान बल्लेबाजी से तो कुछ खास कारनामा नहीं किया लेकिन फिर भी अपनी कुशल तकनीक के चलते वह नई गेंद की चमक को दूर करने का काम करते थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार