2 सितंबर। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा भले ही क्रिकेट जगत से अलग हो चुके हैं लेकिन कभी- कभार प्रदर्शनी मैच में मैदान पर अपने जलवे दिखाते हुए नजर आ जाते हैं।

Advertisement

ऐसा ही एक प्रदर्शनी मैच में लारा ने बल्लेबाजी की और अपने चिरपरिचित अंदाज में चौका जड़कर हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले एक इस टी-20 प्रदर्शनी मैच में लारा ने ब्रावो इलेवन की टीम में मौजूद थे।

Advertisement

यह प्रदर्शनी मैच ब्रावो इलेवन और पोलार्ड इलेवन के बीच खेला गया था। भले ही लारा केवल 12 रन ही बना सके लेकिन जिस तरह से लेट कट के जरीए चौका जड़ा वो शानदार रहा। क्रिकेट फैन्स लारा के इस शॉट को देखकर ताली बजाए बिना नहीं रह सके।

गौरतलब है कि जब लारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय थे तो अपनी बल्लेबाजी के दौरान ऐसे - ऐसे शॉट्स खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार