वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) ने अपने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम क्रिकेटर को चुना है, जिसमें उन्होंने एक भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। इसमें सचिन तेदुलकर, विराट कोहली,एमएस धोनी जैसे दिग्गजों का नाम नहीं है।

Advertisement

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए लारा ने चार खिलाड़ीयों को GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) की श्रेणी में रखा है। GOAT खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस औऱ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा है।  

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बुमराह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में एक हैं। उन्होंने इंटनरेशनल क्रिकेट में 206 मैच में 20.47 की औसत से 455 विकेट लिए हैं, जिसमें 17 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। अभी तक टेस्ट क्रिकेट उनका बेस्ट फॉर्मेट रहा है, जिसमें 47 मैच में 217 विकेट अपने खाते में डाले हैं और 15 बार पारी में पांच विकेट झटके हैं। 

वहीं मैक्ग्रा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उनके नाम 21.76 की औसत से 949 विकेट दर्ज हैं। 

कैलिस ने वनडे औऱ टेस्ट क्रिकेट, दोनों फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 500 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट भी ली हैं।  सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह छठे नंबर पर काबिज हैं और उनके नाम 519 मैच में  25534 रन दर्ज हैं। इसमें उन्होंने 62 शतक और 149 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं गेंदबाजी मे 577 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

गिलक्रिस्ट दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों मे शुमार हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 429 पारियों में 38.94 की औसत से 15461 रन बनाए हैं। जिसमें 33 शतक औऱ 81 अर्धशतक जड़े हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा लारा ने भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अपने पूर्व साथी खिलाड़ी क्रिस गेल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को लीजेंड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार