वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने से एक मैच दूर हैं।

Advertisement

लारा को लगता है कि शुभमन थोड़े बदकिस्मत रहे हैं और उन्होंने यूएई में चल रहे टूर्नामेंट में फॉर्म की झलक दिखाई है, यही वजह है कि उन्हें एकादश से नहीं हटाना चाहिए। शुभमन ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में 48, 13, 9 और 30 रन बनाए हैं।

Advertisement

लारा ने कहा, "शुभमन थोड़े से बदकिस्मत रहे। अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते देखें तो वह कुछ फॉर्म में हैं और मुझे यकीन है कि वह बड़े स्कोर से एक मैच दूर हैं। वह वेंकटेश अय्यर के साथ अच्छे से साझेदारी कर रहे हैं और मुझे लगता है कि दोनों साथ आकर कुछ विशेष कर सकते हैं। शुभमन को केकेआर अभी रिप्लेस नहीं करना चाहेगी।"

लारा ने कहा कि पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी क्रम जो मजबूत दिखता है वो उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका।

लारा ने कहा, "मुझे लगता है कि इनमें क्षमता है। वह अभी अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी हमेशा मजबूती रही है। निकोलस पूरन और क्रिस गेल कई अवसर पर आउट हुए हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार