टी 20 विश्व कप 2022 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच का खुमार अभी तक नहीं उतरा है। इस मैच के आखिरी ओवर में जो कुछ हुआ वो आप एक बार नहीं बार-बार देखना चाहेंगे। इसी बीच ब्रॉडकास्टर्स ने भी इस मैच के आखिरी ओवर की एक कमेंट्री क्लिप शेयर की है जिसमें आकाश चोपड़ा, संजय बांगड़ और गौतम गंभीर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले ICC ने इस मैच के एक दिन बाद अंतिम दो ओवरों का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हर्षा भोगले की आवाज ने कमेंट्री में फैंस का मनोरंजन किया था। इसी राह पर चलते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने भी मंगलवार को ऐसा ही किया, लेकिन इस वायरल क्लिप में गौतम गंभीर के हाव-भाव देखकर हर क्रिकेट फैन हैरान था।

Advertisement

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और पाकिस्तान के पास आखिरी ओवर करने के लिए मोहम्मद नवाज थे। हारिस रऊफ के खिलाफ कोहली के लगातार छक्कों के बाद भारत को जीत की खुशबू आने लगी थी। लेकिन पाकिस्तान के स्पिनर ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया और फिर अगली दो गेंदों में तीन रन दिए। आखिरी तीन गेंदों में ड्रामा देखने लायक था।

इसके बाद नवाज ने अगली गेंद एक फुल टॉस डाली और कोहली ने इस पर छक्का तो लगाया ही साथ ही इस हाई फुलटॉस गेंद को नो बॉल भी करार दिया गया। इस गेंद को नो बॉल दिए जाने पर पाकिस्तान की टीम बौखला गई, लेकिन भारत ने उस गेंद पर सात रन छीन लिए और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई। फिर आखिरी गेंद पर जब एक रन चाहिए था तो अश्विन ने मिड ऑफ के ऊपर से हवाई शॉट खेलकर औपचारिकता को पूरा किया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

स्टार स्पोर्ट्स ने इस आखिरी ओवर की कमेंट्री क्लिप शेयर की जिसमें आकाश चोपड़ा उस अंतिम ओवर में खड़े होकर अधिकांश कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि संजय बांगर कुछ सेकंड के लिए इसमें शामिल हुए लेकिन गंभीर की हरकत ने फैंस को हैरान कर दिया। गंभीर इस पूरी क्लिप में कुछ भी नहीं बोले और शुरुआत में तो वो अपनी आंखों को छू रहे थे जिसे देखकर फैंस को लगा कि उन्हें इस मैच में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वो सिर्फ सो रहे थे।

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार