सर्रे औऱ डरहम के बीच मंगलवार (3 सितंबर) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2024 के पहले क्वार्टरफाइनल में सैम कुरेन (Sam Curran द्वारा बेहतरीन ऑलराउंडर देखने को मिली। कुरेन ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी औऱ फील्डिंग तीनों कमाल दिखाया। 

Advertisement

डरहम की पारी के दौरान सर्रे के कप्तान क्रिस जॉर्डन द्वारा डाले गए 11वें ओवर की गेंद पर कुरेन ने बेहतरीन रनआउट किया। स्ट्राईक पर मौजूद एश्टन टर्नर ने शॉट खेलकर रन के लिए दौड़े लेकिन गेंद सीधा मिड ऑफ में फील्डिंग कर रहे सैम कुरेन के हाथों में चली गई। ऩॉनस्ट्राईक पर मौजूद कॉलिन एकरमैन भी रन दौड़ने के लिए क्रीज छोड़ चुके थे। लेकिन कुरेन ने फुर्ती दिखाते हुए तेज थ्रो सीधा स्टंप्स पर दे मारा और एकरमैन रनआउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

एकरमैन ने 17 गेंदों में 13 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका जड़ा। कुरेन ने गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया और फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्रे की टीम के लिए 34 गेंदों में 2 चौकों औऱ 4 छक्कों की बदौलत 52 रन की तूफानी पारी खेली।

गौरतलब है कि इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सर्रे टी-20 ब्लास्ट 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डरहम ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें माइकल जोन्स ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा एश्टन टर्नर ने 26 रन और बास डी लीडे ने 24 रन बनाए।

इसके जवाब में सर्रे ने 2 ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। कुरेन के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डोमिनिक सिब्ले ने शानदार अर्धशतक लगाया। सिब्ले ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छ्कके जड़े। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement


 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार