भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। इस सीरीज में उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है एक इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने का, और दूसरा इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय बनने का।

Advertisement

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई गेंदबाज़ी में करेंगे। बुमराह फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज़ हैं और इस समय वो जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।

Advertisement

बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट में 60 विकेट लिए हैं। वहीं अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की बात करें तो उन्होंने 11 मैचों में 46 इंग्लिश बल्लेबाज़ों को आउट किया है। इस आंकड़े के साथ वो भारत के लिए WTC में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  1. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 68 विकेट
  2. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 58 विकेट
  3. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 46 विकेट
  4. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 46 विकेट
  5. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) – 45 विकेट
  6. जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 39 विकेट
  7. अक्षर पटेल (भारत) – 32 विकेट
  8. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) – 28 विकेट
  9. एनरिक नॉर्खिया (दक्षिण अफ्रीका) – 28 विकेट
  10. मोहम्मद सिराज (भारत) – 27 विकेट

अगर बुमराह इस सीरीज में 13 विकेट और ले लेते हैं, तो वो रविचंद्रन अश्विन (58 विकेट) को पीछे छोड़कर भारत के टॉप WTC विकेटटेकर बन जाएंगे इंग्लैंड के खिलाफ और साथ ही अगर बुमराह अगर इस सीरीज में 23 विकेट ले लेते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन जाएंगे। यह उनके करियर का एक ऐतिहासिक मोमेंट साबित हो सकता है।

इतना ही नहीं, इंग्लैंड की धरती पर बुमराह अब तक 8 टेस्ट में 37 विकेट ले चुके हैं। अगर वो यहां 12 विकेट और झटक लेते हैं, तो वो इशांत शर्मा (48 विकेट) को पछाड़कर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन जाएंगे।

Advertisement

इंग्लैंड में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़:

  1. ईशांत शर्मा – 48 विकेट
  2. कपिल देव – 43 विकेट
  3. जसप्रीत बुमराह – 37 विकेट
  4. अनिल कुंबले – 36 विकेट
  5. बिशन सिंह बेदी – 35 विकेट
  6. मोहम्मद शमी – 34 विकेट
  7. ज़हीर ख़ान – 31 विकेट
  8. भगवत चंद्रशेखर – 31 विकेट
  9. रवींद्र जडेजा – 22 विकेट
  10. वीनू मांकड़ – 20 विकेट
  11. श्रीनिवास वेंकटराघवन – 20 विकेट
  12. भुवनेश्वर कुमार – 19 विकेट

बुमराह के लिए यह दौरा दोहरी उपलब्धियों वाला हो सकता है एक तरफ WTC में इंग्लैंड के खिलाफ टॉप गेंदबाज़ बनने का मौका, तो दूसरी ओर इंग्लैंड में इतिहास रचने का भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह इन दोनों रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार