मेलबर्न, 29 मई| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने पर्थ स्टेडियम को भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां यह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Advertisement

भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरुआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

Advertisement

चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा। भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तीन से सात जनवरी 2021 के बीच खेलेगी।

रॉबटर्स ने कहा है कि हाल के समय में ब्रिस्बेन ने केवल दो ही मैचों की मेजबानी की है जबकि पर्थ ने चार मैचों की मेजबानी की है, इसलिए गाबा मैदान को भारत की अगली सीरीज के लिए मैच की मेजबानी दी गई है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "अगर पर्थ को इस साल भारत के साथ होने वाले टेस्ट मैच की मेजबानी मिलती तो इसका मतलब यह होता कि पिछले आठ साल के दौरान पर्थ इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट और भारत के साथ दो टेस्ट मैचों, यानी कुल चार मैच की मेजबानी पाता जबकि ब्रिस्बेन केवल दो ही टेस्ट मैचों की मेजबानी मिलती।"

उन्होंने कहा, " इससे भविष्य दौरा कार्यक्रम असंतुलित हो जाता। इसलिए राष्ट्रीय हित और क्वीसलैंड में क्रिकेट फैन्स को सुनिश्चित करने के लिए यह एक अधिक संतुलित हल होगा।"

Advertisement

इससे पहले, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) के चेयरमैन टुक वेल्डोन ने इस साल के आखिर में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्डोन ने पर्थ में पत्रकारों से कहा था, " इस फैसले से वास्तव में मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि यह एक गलत फैसला है। मैं समझ नहीं सकता हूं कि उन्होंने ऐसे फैसले क्यों किए।"

उन्होंने कहा था, " यह हमारे सभी क्रिकेट-फैन्स, लोगों और हमारे वाका के सदस्यों के लिए एक झटका है। जब आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक और दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्थल हैं, तो यह मेरे समझ से परे है।"

Advertisement

चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगी। यह सीरीज 11 से 17 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के बाद 12 से 17 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर इतिहास रचा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार