गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उनकी जोरदार हिट सीधा स्टेडियम में खड़ी टाटा सियरा कार पर जा लगी, जिससे उसमें डेंट पड़ गया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में KKR के लिए खेल रहे कैमरून ग्रीन ने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसने स्टेडियम में खड़ी टाटा सियरा कार को भी नुकसान पहुंचा दिया।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पहले ही आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी (2) और टिम सेफर्ट (19) भी पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल हालात में कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला।

ग्रीन ने पहले थोड़ी संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने अपने तेवर बदल दिए। पारी के 13वें ओवर में अशोक शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे और यहीं पर ग्रीन ने अपना असली दम दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने जोरदार शॉट खेला और गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से भेज दिया। यह छक्का इतना बड़ा था कि गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर खड़ी टाटा सियरा कार पर जाकर गिरी।

रीप्ले में साफ देखा गया कि गेंद के जोरदार टक्कर से कार के साइड में डेंट पड़ गया। यह नज़ारा देखकर मैदान में मौजूद फैंस भी हैरान रह गए और यह पल तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो कैमरून ग्रीन ने इस मुकाबले में एक छोर संभाले रखते हुए 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार