Cameron Green News: ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के टूर (Australia Tour of Bangladesh) पर है जहां उन्हें बुधवार, 17 जून से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज (BAN vs AUS T20 Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला (BAN vs AUS 1st T20) चट्टोग्राम के मैदान पर खेला जाएगा जिसके शुरू होने से पहले मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है।

Advertisement

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने टी20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और वो ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। खबरों की माने तो ग्रीन ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी के लिए ये फैसला किया है। वो ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट मैचों के बिजी शेड्यूल से पहले अपने वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान देने के लिए घर लौटे हैं।

Advertisement

बताते चलें कि 27 वर्षीय कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट के अहम सदस्य बनकर सामने आए हैं। उनके नाम 28 टी20 इंटरनेशनल में लगभग 30 की औसत से 638 रन और 14 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 37 टेस्ट (1,736 रन और 39 विकेट) और 37 वनडे (946 रन और 21 विकेट) भी खेले हैं।

बात करें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन की तो वो उन्होंने अपनी बैटिंग से तो ठीक ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन वो अपनी गेंदबाज़ी से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ग्रीन ने तीन वनडे मैचों में 52 की औसत से 104 रन जोड़े और 12 ओवर गेंदबाज़ी करके सिर्फ 1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया टी20I टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम ज़ाम्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार