साउथैम्पटन, 1 अगस्त| कर्टिस कैम्पर (68) ने शनिवार को एक बार फिर संकटमोचक पारी खेलते हुए आयरलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कम स्कोर पर सिमटने से बचा लिया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। आयरलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में कैम्पर के अलावा उसके निचले क्रम ने भी बड़ा योगदान दिया।

Advertisement

91 रनों पर ही अपने छह विकेट खोने के बाद आयरलैंड संकंट में थी। यहां से कैम्पर और सिमी सिंह (25) ने सातवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

इसके बाद एंडी मैक्ब्राइन के साथ कैम्पर ने आठवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर 200 के पार पहुंचाया। 207 के कुल स्कोर पर हालांकि कैम्पर, साकिब महमूद का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और आठ चौके मारे। रीसी टॉप्ले ने मैक्ब्राइन को आउट कर आयरलैंड की पारी का अंत किया। उन्होंने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन ही बनाए। क्रेग यंग दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिए। डेविड विले और साकिब महमूद ने दो-दो विकेट चटकाए। टॉप्ले और जेम्स विंसे को एक-एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार