20 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 2 साल का बैन झेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल में वापसी कर रही है। हमेशा की तरह इस बार भी सीएसके की कमान कोई और नहीं बल्कि धोनी संभालने वाले हैं।

Advertisement

फैन्स चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में धोनी को देखना पसंद करते हैं। ऐसे में धोनी ने सीएसके को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर धोनी ने कहा है कि " यह टीम उनके करियर में एक अलग पहचान रखती है। धोनी ने आगे ये भी कहा है कि यहां के लोग उनके बहुत प्यार करते हैं।

Advertisement

हालांकि धोनी ने बताया कि उनके फैन्स हर तरफ हैं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की बात कुछ और है। धोनी ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2018 के नए सीजन के लिए कई और फ्रेंचाइजियों ने उनको अप्रोच किया था लेकिन चेन्नई ही उनकी हमेशा से प्राथमिकता रही है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

यही कारण है कि वो एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आएगें।

देखिए वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार