दूसरे वनडे में शुक्रवार को इंग्लैड के हाथों मिली 6 विकेट की करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बेन स्टोक्स और जॉनी बेयर्सटो की पारियों ने उनकी टीम से मैच छीन लिया।

Advertisement

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 124 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले बेयर्सटो ने पहले जेसन रॉय (55) के साथ पहले विकेट के लिए 110 और फिर 99 रन बनाने वाले स्टोक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी निभाई।

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमने इस मैच में शानदार हिटिंग देखी। स्टोक्स और बेयर्सटो ने बेहतरीन बैटिंग की। हमें इस साझेदारी के दौरान वापसी का मौका नहीं मिला। हम हार स्वीकार करते हैं। हम किसी तरह का बहानेबाजी नहीं कर सकते। हमने दो दिन पहले इसी तरह के स्कोर का बचाव किया था लेकिन आज हम अपनी रणनीति को अमली जामा नहीं पहना सके।"

कोहली ने इस मैच में 66 रन बनाए। वह कई मैचों से शतक नहीं लगा सके हैं। अपनी पारी के बारे में कोहली ने कहा, "मैं अपने जीवन में कभी भी शतक के पीछे नहीं भागा। शायद इसीलिए मैंने इतने कम समय में इतने सारे शतक हासिल किए। टीम के लिए जीतना ज्यादा जरूरी है। अगर मुझे तीन-अंक का स्कोर मिलता है और टीम नहीं जीतती है, तो इसका मतलब कुछ भी नहीं है।"

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएग, जो अब निर्णायक ह गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार