साउथम्प्टन, 23 जून (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार रात हुए मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान को जीत के लिए अंतिम चार ओवर में 32 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह के शानदार दो ओवर और मोहम्मद शमी की हैट्रिक ने मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया। 

Advertisement

उन्होंने 10 ओवर में महज 39 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

Advertisement

बुमराह ने मैच के बाद कहा, "जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है. इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है. मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है।"

बुमराह ने कहा, "हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ धीमी होती जा रही है इसलिए पुरानी गेंद के साथ हमें सटीक और स्टम्प पर गेंद करने की जरूरत थी।"

उन्होंने कहा, "यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन हमें अपने यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहते हुए स्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत थी। यह मुश्किल मैच था, लेकिन मुझे अपने यॉर्क पर भरोसा था।"

मुकबाले में हैट्रिक लेने वाले शमी की बुमराह ने जमकर तारीफ की। बुमराह ने कहा, "शमी का हैट्रिक लेना बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसे गेंदबाज होने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है। हम एक बेहतरीन यूनिट हैं और हम गेंदबाज हमेशा अपनी रणनीति के बारे में चर्चा करते रहते हैं। टीम के लिए यह अच्छी चीज है कि हर कोई विकेट लेकर योगदान दे रहा है।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार