वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच एंटीगुआ में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है जिसके बाद कार्लोस ब्रैथवेट ने इंग्लैंड टीम के रवैय्ये पर सवाल उठाए हैं। ब्रैथवेट का मानना है कि एंटीगुआ टेस्ट को आखिरी ओवर में खींचकर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का अपमान किया है।

Advertisement

इस टेस्ट के आखिरी दिन मेजबान टीम के हाथ में छह विकेट थे और जो रूट आखिरी ओवर की पहली गेंद फेंके जाने के बाद ही ड्रॉ के लिए सहमत हुए। 286 के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 147/4  रन बना लिए थे और मैच पूरी तरह से ड्रॉ होता दिख रहा था क्योंकि इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था।

Advertisement

इस मैच के ड्रॉ होने के बाद ब्रैथवेट ने कहा, "अगर मैं वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में एक सीनियर खिलाड़ी होता, तो मुझे ये अपमानजनक लगता कि आखिरी घंटे में, दो सेट बल्लेबाजों के खेलने के बावजूद और पिच कुछ भी मदद नहीं दे रही थी, इंग्लैंड को तब भी लगा कि उन्हें छह विकेट मिल सकते हैं। अगर ये एशेज टेस्ट होता तो क्या इंग्लैंड ने तब भी ऐसा किया होता? क्या उन्होंने भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा किया होता?"

आगे बोलते हुए ब्रैथवेट ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके पास जवाब नहीं है, कि उन्होंने हमारे खिलाफ ऐसा क्यों किया है? मुझे लगता है कि अब वेस्टइंडीज को सोचना चाहिए कि 'हमारे पास अभी भी दो टेस्ट हैं ये साबित करने के लिए कि हम इंग्लैंड से बेहतर हैं और हमें लगता है कि हम हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार