वडोदरा, 23 दिसंबर (CRICKETNMORE) । रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में आज कप्तान परवेज रसूल और नौवें नंबर के बल्लेबाज रामदयाल के शतकों और आठवें विकेट के लिये 189 रन की साझेदारी की मदद से जम्मू कश्मीर ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 497 रन बना लिये। कल 65 रन पर खेल रहे रसूल ने 175 गेंद में 16 चौकों की मदद से 136 रन बनाये। वहीं रामदयाल ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 192 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 124 रन जोड़े। एक समय पर जम्मू कश्मीर के सात विकेट 270 रन पर गिर गए थे जिसके बाद दोनों ने आठवें विकेट के लिये 189 रन जोड़े।

बड़ौदा के लिये स्वप्निल सिंह ने 42.4 ओवर में 152 रन देकर छह विकेट लिये जबकि सागर मंगलोरकर को तीन विकेट मिले। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा ने बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिये थे। सौरभ वकासकर 99 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि केदार देवधर ने 105 गेंद में नौ चौकों की मदद से 54 रन बना लिये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार