16 सितंबर,नई दिल्ली। चैडविक वॉल्टन के नाबाद अर्धशतक और जहीर खान की गेंदबाजी की बदौलत जमैका तलावाहस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 के 12वें मैच में बारबाडोस ट्राईडेंट्स को 4 विकेट से हरा दिया। बारबाडोस के 140 रनों के जवाब में जमैका ने 18.3 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन में जमैका की पहली जीत है। 

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका के लिए कप्तान क्रिस गेल और ग्लेन फिलिप्स ने पहले विकेट के लिए 48 रन।की साझेदारी की। फिलिप्स के आउट होने के बाद अगले 18 रन के और 3 विकेट गिर गए। लेकिन तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आये वॉल्टन ने एक छोर संभाले रखा और 42 गेंद में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

 
Advertisement

बारबाडोस के लिए कप्तान जेसन होल्डर और हेडन वॉल्श ने दो-दो,वहीं संदीप लामिचने और रोशोन प्राइमस ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस हारकर  बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जिसमें एशले नर्स ने सबसे ज्यादा 37 और जेपी ड्यूमिनी ने 31 रन की पारी खेली। टीम के 5 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नही पहुंच पाए।

जमैका के लिए जहीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा जॉर्ज वर्कर, रमाल लुईस ने 2-2 विकेट, वहीं डेवरेल ग्रीन और जेड डर्नबैच ने 1-1 विकेट हासिल किया।

वॉल्टन को उनके विजयी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार