आईपीएल के तीसरे मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया है। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने देवदत्त पड्डीकल(56) और एबी डी विलियर्स(51) के मदद से 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 153 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, " यह काफी शानदार रहा है। पिछले साल कुछ अलग ही नतीजे आ रहे थे। युजवेंद्र चहल आये और उन्होंने हमारे लिए खेल की बदल दिया। आज रात उन्होंने दिखाया कि अगर आपके पास कौशल है तो आप किसी भी विकेट पर कमाल दिखा सकते हैं।"

Advertisement

कोहली ने युवा ओपनर देवदत्त पडीकल और एबी डी विलियर्स के साथ-साथ अनुभवी एरॉन फिंच की भी तारीफ की।

कोहली ने कहा की," हमनें बहुत अच्छी शुरूआत की और देवदत्त शानदार थे,साथ ही फिंच ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। आखिरी के तीन ओवरों में एबी डी विलियर्स ने जमकर रन बरसाएं जिससे हम 160 रनों के आंकड़े को छुआ। शिवम दुबे द्वारा डाले गए तीन ओवर डालते हुए देखना अच्छा था और यह गेंदबाजी विभाग के लिए एक अच्छा संकेत हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा की, "आखिरी बार मैं ऐसे कब आउट हुआ था मुझे याद नहीं। आज के मैच में ऐसी 4 चीजें हुई जो इससे पहले मैंने कभी नहीं देखा था। मिशेल मार्श वहां गए और उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। वो काफी दर्द में है और आशा करते है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।"

Advertisement

वॉर्नर ने आगे कहा “ सब कुछ हाथ में होते हुए भी हम हार गए। सब कुछ हमारे पक्ष में था और हमनें आखिरी के ओवरों में तबातोड़ बल्लेबाजी की। चहल का आखिरी ओवर काफी बेजोड़ रहा और उसने खेल को पलट दिया। आज के मैच से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।भारतीय टीम के कई बेहतरीन युवा आये है और उनके साथ खेलना बहुत उत्साहपूर्वक होगा।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार