ICC Women's T20 World Cup 2026, Sri Lanka Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में श्रीलंका ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत आयरलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अट्टापट्टू ने सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 106 रन ठोकते हुए टीम को 15.3 ओवर में ही जीत दिला दी।

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 20वां मुकाबला मंगलवार (23 जून) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने एक छोर संभालकर पूरे धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला। लियाह पॉल ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 20 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सकीं। वहीं रेबेका स्टोकेल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

आखिरी ओवरों में ऐलिस टेक्टर ने अहम योगदान देते हुए 21 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसके चलते आयरलैंड की टीम 130 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या बंडारा, कप्तान चमारी अट्टापट्टू और निलाक्षिका सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने कप्तानी पारी खेलते हुए मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। अट्टापट्टू ने 61 गेंदों में नाबाद 106 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

उन्हें इमेशा दुलानी का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 27 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और फिर अट्टापट्टू ने अंत तक नाबाद रहते हुए श्रीलंका को 15.3 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस तरह श्रीलंका ने 27 गेंद शेष रहते 9 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड की ओर से गेंदबाजी में ओर्ला प्रेंडरगास्ट को एकमात्र सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार