पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका महिला टीम को उनकी पहली जीत मिल गई है और दौरे का अंत भी उन्होंने सुखद अंदाज़ में किया है। टी-20 सीरीज में पाकिस्तान महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम का बुरा हाल करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया और उसके बाद वनडे सीरीज को भी शुरुआती दो मुकाबले जीतकर अपने नाम कर लिया।

Advertisement

इसके बाद तीसरे वनडे में भी पाकिस्तानी टीम उम्मीद कर रही थी कि वो ये मैच भी जीतकर वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर लेंगे लेकिन श्रीलंका की कप्तान चमीरा अटापट्टू के इरादे कुछ और ही थे। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और अपनी कप्तान अटापट्टू के शतक की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 260 रन टांग दिए।

Advertisement

इन 260 रनों कप्तान अटापट्टू ने 101 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया जिसकी बदौलत उनकी टीम 93 रनों की बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही। हालांकि, इस मैच में शतकवीर अटापट्टू ने अपनी सेंचुरी को सेलिब्रेट किया उसने उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अटापट्टू शतक पूरा करने के बाद जोशीले अंदाज़ में चीखते हुए नज़र आती हैं, इतना ही नहींं इसके बाद उन्होंने स्टाइल में अपना बल्ला हवा में फेंक दिया और उनका ये बैट लगभग 4 सेकेंड तक हवा में झूलता रहा। कहीं न कहीं उनका ये जोशीला सेलिब्रेशन ये दिखा रहा था कि वो इस शतक के लिए कितनी बेताब थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार