पाकिस्तान में इस समय डोमेस्टिक टूर्नामेंट चैंपियंस वन-डे कप का पहला सीजन खेला जा रहा है। ऐसे में लायंस और पैंथर्स के बीच मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक बार फिर से मजाक बना। मैच के दौरान लायंस के फील्डरों ने स्लिप में एक बार फिर ब्लंडर कर दिया जिससे पैंथर्स के सैम अयूब (Saim Ayub) को जीवनदान मिल गया। 

Advertisement

पारी का पहला ओवर करने लायंस के कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी आये। अफरीदी ने दूसरी गेंद सैम को फुल-लेंथ गेंद जो पांचवें स्टंप के आसपास पिच हुई। सैम ने इस गेंद पर अपने शरीर से दूर ड्राइव लगाने की कोशिश की। ऐसे में गेंद सैम के बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और  मोटा बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप के फील्डरों की ओर चली गई। 

Advertisement

यह एक आसान कैच माना जा रहा था, लेकिन पहली स्लिप का फील्डर और दूसरी स्लिप का फील्डर इस बात को लेकर असमंजस में थे कि गेंद किसे मिलेगी। वे हिले नहीं और गेंद चार रनों के लिए चली गयी। इस चीज को देखकर लायंस के कप्तान काफी गुस्से में नजर आये। पाकिस्तान टीम में इस तरह की फील्डिंग की घटनाएं होती रहती है और उनका मजाक बनता रहता है। हालांकि वो इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और मात्र 10(20) रन बनाकर आमेर यामीन की गेंद पर आउट हो गए। 

चैंपियंस वन-डे कप के 5वें मैच में पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 283 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 90(97) रन मुबासिर खान ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा हैदर अली ने 99 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लायंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अफरीदी और अहमद दानियाल को मिले। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस 35.2 ओवर में 199 के स्कोर पर ढेर हो गयी और 84 रन से हार गयी। टीम की तरफ से सवसे ज्यादा 60(62) रन इमाम उल हक के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। पैंथर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान शादाब खान और उसामा मीर को हासिल हुए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार