8 मई,नई दिल्ली (CRICKETNNMORE)। बीसीसीआई की स्पेशल जरनल मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के एलान के बाद आज यहां सिलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद टीम इंडिया का एलान किया जाएगा। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में आज 11 बजे सिलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू होगी, जिसमें उन खिलाड़ियों को चुना जाएगा जो इंग्लैंड में 2013 में जीते हुए खिताब को बचानें जाएंगे।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत 1 जून से होगी और भारत अपना पहला मैच 4 जून को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

क्या होगी ओपनिंग जोड़ी

सिलेक्टर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी टीम की ओपनिंग जोड़ी चुनने की होगी। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। ओपनिंग में एक छोर पर रोहित शर्मा की जगह पक्की है, हालांकि सर्जरी के बाद लौटे रोहित शर्मा की फॉर्म मौजूदा आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं रही है और उन्होंने 10 मैचों मे सिर्फ 2 अर्धशतक बनाए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

दूसरे सलामी बल्लेबाज की रेस में टेस्ट टीम के उप-कप्तान अंजिक्या रहाणे भी शामिल हैं। लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज औऱ उसके बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। शिखर धवन औऱ गौतम गंभीर के नामों पर भी चर्चा होने की उम्मीद हैं। इन दोनों ने आईपीएल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

अगर रहाणे को मिडल ऑर्डर में रखा जाता है तो वहां उन्हें मनीष पांडे औऱ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत टक्कर देंगे। हालांकि अपनी शानदार बैटिंग तकनीक के चलते रहाणे ज्यादा बड़े दावेदार बनेंगे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

साल 2013 में चैपियंस ट्रॉफी जीतने वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया में 7 बल्लेबाज, चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर और 1 ऑलराउडर शामिल था।

ये 7 संभालेंगे गेंदबाजी डिपार्टमेंट


इंग्लैड में तेज गेंदबाजी के महत्व को देखते हुए चार तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जा सकता है। उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी संभव है। इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पांचवें तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। 

Advertisement

स्पिन अटैक में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा के अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव को भी जगह मिल सकती है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संभावित भारतीय टीम

Advertisement

रोहित शर्मा, शिखर धवन/गौतम गंभीर, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्या रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा,जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, ऋषभ पंत/कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार