Afghanistan vs South Africa Champions Trophy 2025: रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) के शानदार शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (21 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 28 रन के कुल स्कोर पर टोनी डी जॉर्जी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिकल्टन ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।  

Advertisement

अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ते हुए रिकल्टन ने 106 गेंदों में सात चौकों और एक छ्क्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। राशिद खान के शानदार थ्रो पर रनआउट होकर वह पवेलियन लौटे। बावुमा ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 76 गेंदों में 58 रन जोड़े। 

इसके अलावा राशी वैन डर डुसेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 52 रन और एडेन मार्करम ने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली।  जिससे साउथ अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। 

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 2 विकेट, फजलहक फारूकी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिया। 

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार