भारतीय टीम के खिलाड़ी इस बार दुबई में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने परिवार को सिर्फ एक मैच के लिए ला सकेंगे। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस फैसले में ढील दी है, जिससे खिलाड़ी अगर चाहें तो अपने परिवार को दुबई बुला सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ एक मैच के लिए होगी।

Advertisement

पहले खबरें थीं कि बीसीसीआई ने कड़ा फैसला लेते हुए भारतीय खिलाड़ियों के परिवार को इस दौरे पर साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर खिलाड़ी ने इस मामले में छूट मांगी थी, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि कोई भी अतिरिक्त खर्च बोर्ड नहीं उठाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई का नया नियम
पिछले महीने खबर आई थी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर सख्ती बरतते हुए एक 10-पॉइंट गाइडलाइन जारी की थी। इसमें 45 दिनों से ज्यादा के विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों को सिर्फ दो हफ्ते तक परिवार को साथ रखने की छूट दी गई थी। पहले माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिलाड़ियों के परिवारों के आने पर पूरी तरह पाबंदी होगी, लेकिन अब इस फैसले में थोड़ी राहत दी गई है।

भारत का शेड्यूल
भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इसके बाद 2 मार्च को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यदि टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो यह भी दुबई में ही खेला जाएगा, और फाइनल भी यहीं होगा।

खिलाड़ी चाहें तो परिवार को ला सकते हैं, लेकिन…
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दैनिक जागरण को बताया कि पूरी टीम दुबई में है, और कोई भी खिलाड़ी अपने परिवार को शुरुआत से नहीं लाया है। हालांकि, हर खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच के लिए अपने परिवार को बुलाने की अनुमति दी गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार