IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से करारी शिकस्त दी है। सीएसके बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़ी और एक आसान सी जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई। रॉयल्स पर इस शानदार जीत में सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अहम योगदान दिया।

Advertisement

जडेजा ने मैच में दो विकेट लिए और 4 कैच पकड़े। जयदेव उनादकेट का कैच लेने के बाद जडेजा को अलग ढंग से जश्न मनाते हुए देखा गया था। जडेजा ने पहले तो चार अंगुली दिखाते हुए इशारा किया उसके बाद जडेजा कान पर हाथ लगाकर फोन लगाने का इशारा करते हुए हंसते हुए नजर आए थे।

Advertisement

मालूम हो कि जडेजा अपने खास सेलिब्रेशन की वजह से काफी जाने जाते हैं। जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने बल्ले को हवा में लहराते हुए 'तलवारबाजी' सेलिब्रेशन करते हुए देखा जा चुका है। वह अक्सर इसी अंदाज में जश्न मनाते हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी और मुकाबले को हार गई। मोईन अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार