आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन इस सीज़न की शुरुआत होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। सीएसके के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल के आगामी सीज़न से अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

हेज़लवुड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए आईपीएल 2021 से हटने का फैसला किया है। हेजलवुड पिछले सीज़न में सीएसके के लिए अहम कड़ी साबित हुए थे। ऐसे में सभी सीएसके फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो आगामी सीज़न में अपनी गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों को परेशान करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

Advertisement

इस ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ने ऑस्ट्रेलियाई वैबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, 'पिछले 10 महीनों से अलग-अलग टाइम पर बायो-बबल और क्वारंटाइन में रह चुका हूं, तो मैंने इसीलिए अब क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं अपने घर और ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय बिता सकूं।'

आगे बोलते हुए हेज़लवुड ने कहा, 'आगे काफी बड़ा सीज]न आने वाला है। वेस्टइंडीज का दौरा भी काफी लंबा होने वाला है, पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज और उसके बाद टी-20 विश्व कप और फिर एशेज,ऐसे में मेरे लिए अगले 12 महीने काफी बड़े होने वाले हैं और इसीलिए मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए मैं खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रखना चाहता हूं। इसलिए, मैंने ये फैसला लिया है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार