धोनी ने कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को कई नायाब हीरे दिए। टीम इंडिया में खेल रहे या खेल चुके तमाम क्रिकेटर्स को खुदको मिली कामयाबी का श्रेय धोनी (MS Dhoni) को देते हुए देखा जा चुका है। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी, धोनी ने कई प्रतिभाशाली युवाओं की क्षमता को पहचाना और उन्हें अवसर दिया। लेकिन, शायद CSK के पूर्व तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे (Ishwar Pandey) धोनी से खुश नहीं हैं।

Advertisement

ईश्वर पांडे ने खुलासा किया है कि अगर धोनी ने उन पर थोड़ा और विश्वास दिखाया होता या उन्हें कुछ और मौके दिए होते तो उनका करियर कुछ अलग होता। ईश्वर पांडे ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी और उन्हें धोनी के खुदको मौका ना दिए जाने का मलाल रहा।

Advertisement

दैनिक जागरण के हवाले से पांडे ने कहा, 'धोनी ने अगर मुझे मौका दिया होता तो मेरा करियर अलग होता निश्चित रूप से अलग होता। तब मैं 23-24 साल का था और मेरी फिटनेस भी काफी अच्छी थी। अगर धोनी भाई ने मुझे मौका दिया होता तो मैं देश के लिए अच्छा करता, मेरा करियर निश्चित रूप से अलग होता।'

बता दें कि 33 साल के ईश्वर पांडे ने आईपीएल करियर के 25 मैचों में 18 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 75 मैचों में 263 विकेट के साथ उन्होंने अपने प्राइम टाइम में गजब की गेंदबाजी की थी। धोनी की कप्तानी में खेले सीएसके के कई खिलाड़ी मोहित शर्मा, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दमपर टीम इंडिया में जगह मिली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार