राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के 37वें मैच में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। चेन्नई काफी कोशिशों के बाद भी 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। उसके लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Advertisement

चेन्नई के लिए इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस मैच में बड़ी स्कोर नहीं कर पाए। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच पकड़ा। डु प्लेसिस ने सिर्फ 10 रन बनाए। उनका विकेट 13 के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने फिर चेन्नई की बड़ी मछली शेन वाटसन को अपनी रणनीति में फंसाया और शॉर्ट मिडविकेट पर राहुल तेवतिया ने वाटसन का कैच पकड़ा। वाटसन सिर्फ आठ रन बना सके। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने सैम कुरैन से राजस्थान को छुटकारा दिलाया। 22 रन बनाने वाला यह बल्लेबाज टीम के 53 रनों के स्कोर पर आउट हुए।

अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को अंबाती रायडू से साथ की उम्मीद थी लेकिन तेवतिया की गेंद पर स्वीप करने गए रायडू विफल रहे और गेंद ने उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से का किनारा ले संजू सैमसन के दस्तानों में जा समाई।

रायडू के बाद कप्तान धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर एक साझेदारी की और टीम का स्कोर 107 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन यह दोनों तेजी से रन नहीं बना पाए। धोनी 28 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

जडेजा 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। केदार जाधव चार रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

राजस्थान के लिए आर्चर, त्यागी, तवेतिया, गोपाल ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार