चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) की जगह श्रीलंका के मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को टीम में शामिल किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिल्ने को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, उसके बाद से वह चोट से उभर रहे हैं। हालांकि अब वह सीजन के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

19 वर्षीय मथीशा 2020 और 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे।  वह लसिथ मलिंगा की तरह ही अपने स्लिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके पास एक लिस्ट ए और टी-20 मैच खेलने का अनुभव है, उनके नाम सिर्फ 2 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

 आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘वह 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ेंगे।’’

मिल्ने का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, इससे पहले दीपक चाहर भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। मिल्ने ने इस सीजन चेन्नई के लिए सिर्फ एक मैच खेला औऱ 2.3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन दिए। हालांकि कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कुछ दिनों पहले उम्मीद जताई थी कि मिल्ने जल्दी ठीक हो जाएंगे। 

बता दें कि चेन्नई ने इस सीजन खेले गए छह मैच में सिर्फ एक जीत हासिल की है। 

चेन्नई अपना सातवां मुकाबला 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। उम्मीद की जा रही है कि मथीशा पथिराना जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं, बायो-बबल में आने से पहले उन्हें तीन दिन क्वारंटीन रहना होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार