धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 में अपना पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 सितंबर क खेलना है। टूर्नामेंट की शुरूआत में काफी कम समय बचा है लेकिन टीम ने इस सीजन से बाहर हुए सुरेश रैना औऱ हरभजन सिंह को रिप्लेसमेंट को लेकर कोई एलान नहीं किया है। 

Advertisement

खबरों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में चेन्नई की मैनेजमेंट इंग्लैंड के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

Advertisement

मलान टी-20 क्रिकेट के माहिर बल्लेबाज माने जाते है और फिलहाल वो आईसीसी की टी-20 इंटरनेशनल की बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है।

चेन्नई सुपर किंग्स के एक सूत्र ने इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत के दौरान कहा कि, "अभी उनके नाम पर विचार चल रहा है। अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मलान टी-20 के एक बेजोड़ बल्लेबाज है। वो रैना की तरह ही बाएं हाथ के खिलाड़ी है। लेकिन टीम की मैनेजमेंट ने इस बात पर कोई मुहर नहीं लगाई है कि क्या हमें रैना का रिप्लेसमेंट चाहिए या नहीं।"

मलान एक जबरदस्त टी-20 खिलाड़ी है और वो इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते है। वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते है। यहां तक की वो बतौर ओपनर भी आकर पॉवरप्ले में रनों की बारिश कर सकते है। 

Advertisement

मलान ने साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल टी-20 में डेब्यू करते हुए 44 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली थी 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार