27 मई। शेन वॉटसन के शानदार शतक के बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

शेन वॉटसन ने धमाकेदार शतक 117 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं रैना ने 32 रन का योगदान दिया। सीएसके ने तीसरी दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सपलता पाई है।

इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद ने इसका फायदा अच्छे से उठाया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार