इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। भारत ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में लंच तक दो विकेट पर 59 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 519 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 35 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन और कप्तान विराट कोहली 12 गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 15 रनों की साझेदारी हुई है।

Advertisement

इंग्लैंड को 578 रनों पर आलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम के 19 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने नौ गेंदों पर एक चौके के सहारे मात्र छह रनों का योगदान दिया।

रोहित को जोफरा आर्चर ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। रोहित के आउट होने के बाद गिल लंच से पहले ही आर्चर का दूसरा शिकार बन बैठे। वह भारतीय टीम के 44 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। आर्चर ने गिल को जेम्स एंडरसन के हाथों शानदार कैच करवाया। गिल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कोहली और पुजारा ने लंच तक मेजबान टीम का और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इंग्लैंड के लिए अब तक दोनों सफलता आर्चर के हाथ लगी है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने शनिवार के स्कोर आठ विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 190.1 ओवर में 578 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

डोमिनिक बैस ने 28 और जैक लीच ने अपनी पारी को छह रन से आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। बैस टीम के 567 के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें बुराराह ने पगबाधा आउट किया। बैस ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए।

इंग्लैंड का अंतिम विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में 578 के स्कोर पर गिरा। एंडरसन को अश्विन को बोल्ड किया। एंडरसन ने 12 गेंदों पर एक रन बनाया। जैक लीच 57 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

रूट ने 377 गेंदों पर 19 चौके और दो छक्का लगाया। सिब्ले ने 286 गेंदों पर 12 चौके लगाए। स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

Advertisement

उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 33, डैनियल लॉरेंस ने 0, ओली पोप ने 34, जोस बटलर ने 30, डॉमिनीक बैस ने 34 और जोफरा आर्चर ने 0 रन बनाए।

भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 52 रन पर दो विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 84 रन पर तीन विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 146 रन पर तीन विकेट और अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम ने 167 रन पर दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार