इंग्लैंड में खेली जा रही चेरवेल क्रिकेट लीग के मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वाक्या स्टैंटन हारकोर्ट क्रिकेट क्लब और वुल्वरकोट क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ। हुआ यूं कि दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच मैच में चोर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बीच मैच में चोर को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी थी। दरअसल, शख्स मैदान के पास मौजूद एक बैंच पर बैठकर खिलाड़ियों के वॉलेट से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। खिलाड़ियों को जब उस शख्स पर शक हुआ और वो उस व्यक्ति के पास गए तो वो डर के मारे भागने लगा था। 

Advertisement

ये देखकर दोनों टीम के खिलाड़ियों ने दौड़ लगा दी और उसे धर-दबोचा। स्टैंटन हारकोर्ट क्रिकेट क्लब के कप्तान रायन वेस्टी ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'दूसरी टीम के खिलाड़ियों में से एक लड़का बाउंसर है इसलिए जब वह पकड़ा गया तो वह पुलिस के आने तक चोर को ठीक से नियंत्रित करने में कामयाब रहा।'

यन वेस्टी ने आगे कहा, 'इस घटना के कुछ देर बाद ही मैच को रद्द कर दिया गया था। जो काफी शर्म की बात है। लेकिन उस शख्स को पकड़ना बहुत ज्यादा जरूरी था। हम उस शख्स को जाने नहीं दे सकते थे।' संदिग्ध शख्स की पहचान 32 साल के व्यक्ति के रूप में हुई है फिलहाल उसे कस्टडी में रख लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार