आईपीएल 2022 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उनसे भी ज्यादा उत्साहित हैं भारतीय युवा खिलाड़ी, जो अलग-अलग फ्रेंचाईज़ी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।अगर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की बात करें तो इस टीम में कई युवा चेहरे हैं जिन पर फैंस की निगाहें रहेंगी और उन्हीं में से दो नाम हैं यश ढुल्ल और चेतन साकरिया।

Advertisement

इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई किट भी दे दी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई के ताजमहल पैलेस में रिकॉर्ड किया गया था जहां टीम सीजन से पहले रह रही थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चेतन सकारिया, रिपल पटेल, यश ढुल, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, ललित यादव और विक्की ओस्तवाल अपने कमरे के दरवाजे पर दस्तक देखते हैं, तो होटल के कर्मचारी उन्हें उनकी नई किट देते हैं।

Advertisement

हालांकि, ये किट पिछले साल से बहुत अलग नहीं है, लेकिन इसके बावजूद चेतन साकरिया और यश ढुल्ल जैसे खिलाड़ियों के लिए ये बिल्कुल नई है क्योंकि वो पहली बार दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने वाले हैं। इस वीडियो में सबके रिएक्शन देखे जा सकते हैं लेकिन अगर साकरिया की बात करें तो उनका रिएक्शन काफी इमोशनल था।

साकरिया इस वीडियो में कहते हैं, "आखिरकार, मेरा 55 नंबर मिल गया, ये रंग ही ऐसा है, ये कलर पहनकऱ फील आता है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनूंगा।" साकरिया के अलावा यश ढुल्ल भी अपना पहला आईपीएल खेलने के लिए बेताब नजर आए और उनकी बेताबी कैमरे पर भी देखी जा सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार