2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

पुजारा ने अबतक इस सीरीज में खेले गए 3 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। दो शतक और एक अर्धशतक के दम पर पुजारा 328 रन बना चुके हैं। उनके बाद लिस्ट में कप्तान विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 259 रन बनाए हैं। 

Advertisement

अगर पुजारा आखिरी टेस्ट में 121 रन बना लेते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे महान बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे।

पुजारा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1429 रन बनाए हैं। वहीं गावस्कर के नाम 20 टेस्ट की 31 पारियों में 1550 रन, और विश्वनाथ ने 18 टेस्ट की 31 पारियों में 1538 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार