भारतीय टीम का एशिया कप 2022 में जो हाल हुआ, वो जगज़ाहिर है और कोई भी भारतीय फैन ये नहीं चाहेगा कि कुछ ऐसा ही हाल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी हो।इसलिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का मकसद अपनी फाइनल प्लेइंग इलेवन को चुनना होगा। एशिया कप में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी फेरबदल किए और नतीज़ा आपके सामने है।

Advertisement

एशिया कप में दिनेश कार्तिक से पहले ऋषभ पंत को मौके दिए गए लेकिन पंत एक बार फिर से टी-20 फॉर्मैट में फिसड्डी साबित हुए। ऐसे में कई लोगों ने सवाल उठाया कि कार्तिक को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा गया। इन दोनों को एक साथ खिलाया जा सकता है या नहीं। ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इसी बीच भारतीय टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय सामने रखी है। पुजारा ने इन दोनों की जगह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि अगर मुझे अपना नंबर 5, 6 और 7 चुनना होता तो जिस तरह का एशिया कप हमारे लिए रहा, हमें अपनी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने की जरूरत है। मैं ऋषभ के साथ नंबर 5 पर, हार्दिक को नंबर 6 पर और डीके को नंबर 7 पर रखूंगा। मुझे लगता है कि हमें दोनों को शामिल करने की जरूरत है। ऋषभ और डीके को प्लेइंग इलेवन में खेलने की जरूरत है। अगर दीपक हुडा गेंदबाजी करता है, तो मुझे लगता है कि ऋषभ को बाहर होना पड़ेगा, फिर दीपक को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी होगी।"

पुजारा के बयान से ज़ाहिर है कि वो कार्तिक को पंत से आगे रख रहे हैं लेकिन क्या भारतीय चयनकर्ता भी ऐसा ही सोच रहे हैं या नहीं। ये हमें आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। फिलहाल भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाजी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय रही है और अगर रविंद्र जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहते हैं तो ये चिंता और बढ़ने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार