Cheteshwar Pujara Double Century, Ranji Trophy: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रणजी ट्रॉफी 2024 में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ धमादेकार दोहरा शतक जड़ा है। पुजारा ने 317 गेंदों का सामना करके अपना दोहरा शतक पूरा किया जो कि उनके फर्स्ट क्लास करियर का 17वां दोहरा शतक है। इसी के साथ ही अब उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए भी अपने दरवाजे खोल दिये हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा को हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना था। चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए यशस्वी और शुभमन गिल जैसे युवाओं को टीम में जगह देने की इच्छा जताई है जिस वजह से पुजारा की टीम में जगह नहीं बन पा रही। हालांकि अब पुजारा ने एक बार फिर डबल सेंचुरी ठोककर अपनी काबिलियत दुनिया को दिखा दी है।

Advertisement

पुजारा ने अपनी मौजूदा फॉर्म दिखाकर ये साफ कर दिया है कि उनमें क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है और वो इंडिया के लिए अभी भी कई मैच विनिंग इनिंग खेल सकते हैं। पुजारा की इनिंग अब कहीं ना कहीं सेलेक्टर्स का ध्यान जरूर खींचने वाली हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पुजारा को चुना जाता है या नहीं।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि पुजारा उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो कि मौजूदा इंडियन टेस्ट टीम में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पुजारा ने अब तक भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43.60 की औसत से 7195 रन ठोके हैं। पुजारा के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार