26 दिसंबर। तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा। चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने हाथ दिखाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुजारा जबरदस्त फॉर्म में हैं। अबतक पुजारा ने 3 दफा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने में सफल रहे हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक जमा दिया है। पुजारा के परफॉर्में को देखकर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान काफी खुश हो गए हैं।

इरफान पठान ने ट्विट कर पुजारा को कोहली के जैसा बल्लेबाज करार दिया है और ये भी कहा कि वर्तमान में कोहली जितने अहम भारत के लिए हैं उतने ही महत्वपूर्व पुजारा भी भारत के लिए हैं।

पुजारा को कई दफा नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करनी होती है और उसके बाद मैदान पर रूककर गेंद को पुराना कर देते हैं। जिसके कारण आने वाले बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार