ओवल टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक का एक मज़ेदार और हैरान कर देने वाला अंदाज़ कैमरे में कैद हो गया। मैच के बीच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान उन्होंने जो किया, उसे देख कमेंट्री बॉक्स में भी ठहाके गूंज उठे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस स्टाइल पर खूब मीम्स भी बना रहे हैं और चर्चा भी कर रहे हैं। 

Advertisement

ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से भी सबको चौंका दिया। दरअसल, जब वो अपनी धमाकेदार शतकीय पारी के बीच ड्रिंक्स ब्रेक ले रहे थे, तो उन्होंने अपने मुंह से चबाई हुई च्युइंग गम निकाली और उसे सीधे अपने कान के पीछे चिपका दी।

Advertisement

रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग कमेंट्री बॉक्स से यह सब देख रहे थे और खुद को हँसी से रोक नहीं पाए। शास्त्री बोले, “ये उसका ईयरिंग नहीं है, ये उसकी च्युइंग गम है।” पोंटिंग भी बोले, “पहली बार देखा है ऐसा। शायद उसके पास और भी गम पड़े हैं दिन भर के लिए।” शास्त्री ने फिर कहा, “उसने पानी पी लिया है और लो च्युइंग गम फिर से मुंह में! वापस चबाने का टाइम आ गया।”

VIDEO:

एक तरफ ब्रूक का यह मजेदार अंदाज़ जहां सबके चेहरे पर हँसी ले आया, वहीं एक पल के लिए उनकी बल्लेबाज़ी ने भारतीय खेमे में टेंशन बढ़ा दी थी। जब इंग्लैंड का स्कोर 106/3 था और लक्ष्य था 374 रन, तब ब्रूक मैदान में उतरे और जो रूट के साथ मिलकर 195 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर डाली। उन्होंने सिर्फ 98 गेंदों में 111 रन कूट दिए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, अंत में ब्रूक का एक गलत शॉट भारत को वापसी का मौका दे गया। वो आउट हुए और फिर इंग्लैंड की पारी ढह गई। भारत ने रोमांचक मैच 6 रन से जीत लिया और सीरीज़ 2-2 से बराबर रही। लेकिन ब्रूक की ये पारी और उनकी 'च्युइंग गम स्टाइल' दोनों लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार