अलुर (कर्नाटक), 21 अक्टूबर| छत्तीसगढ़ ने यहां जारी विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सोमवार को प्रवेश कर लिया। छत्तीसगढ़ और मुंबई के बीच सोमवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और मैच का कोई परिणाम नहीं आया। छत्तीसगढ़ की टीम ने लीग चरण में मुंबई से ज्यादा मैच जीते थे और इसी के आधार पर उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की टीम ने लीग चरण में पांच मैच जीते थे जबकि मुंबई ने चार ही मैच जीते थे।

Advertisement

बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मैच में ओवरों की संख्या में कटौती की गई। छत्तीसगढ़ ने 45.4 ओवर में छह विकेट पर 190 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 11.3 ओवरों में 95 रन बना लिए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई।

बारिश खत्म होने के बाद मुंबई को 40 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में मुंबई ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 79 रन बना लिए थे और उसे अभी मैच जीतने के लिए 113 रन और बनाने थे कि तभी फिर बारिश शुरू हो गई और आगे का खेल संभव नहीं हो पाया।

छत्तीसगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पहले सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना बुधवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान कर्नाटक से होगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार