सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां पर आए दिन क्रिकेटर्स या उनकी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं जिन्हें पहचानने का चैलेंज दिया जाता है। इन तस्वीरों को एक झलक में देखकर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक क्यूट बच्ची की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पापा की गोद में बैठे हुए कैमरे को एकटक देखते हुए नजर आ रही है। इस क्यूट तस्वीर में नजर आ रही बच्ची का क्रिकेट से खास कनेक्शन है। शायद अब तक आप फोटो में नजर आ रही बच्ची को ना पहचान पाए हों।

Advertisement

चलिए फैंस की मुश्किलें थोड़ी कम करते हैं। तस्वीर में नजर आ रही ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा ने खुद अपने बचपन से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसपर जनता ने भर-भरकर कमेंट किया था।

Advertisement

अनुष्का शर्मा की तस्वीर को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें कैमरा बचपन से ही पसंद रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बात करें तो इस प्यारे कपल ने 11 दिसंबर 2017 को सात समुंदर पार इटली में जाकर शादी की थी। विराट कोहली की शादी में कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हो पाए थे।

हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं और इस शादी से उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। वहीं अगर विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो फैंस कई सालों से उनके 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार