मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar 400 Runs) ने सोविमा के नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले में सोमवार (19 अक्टूबर) को शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सुतार ने 517 गेंदों में नाबाद 400 रन की पारी खेली, जिसमें 46 चौके और 7 छक्के जड़े।

सुतार भारत के दूसरे औऱ दुनिय़ा के दसवें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले बतौर भारतीय यह कारनामा भाऊसाहेब निंबालकर ने किया था। जिन्होंने दिसंबर 1948 में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 400 रन की पारी खेली खी। 

इस पारी के साथ सुतार उस लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिसमें ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन जैसे बड़े बनाम हैं। लारा ने साल 1994 में डरहम के खिलाफ वारविकशायर के लिए नॉट आउट 501 रन बनाए थे। उन्होंने अपने करियर में बाद में फिर से 400 रन बना। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में वेस्टइंडीज के लिए नाबाद 400 रन बनाए थे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

नाबाद 501 रन- ब्रायन लारा

499 रन- हनीफ मोहम्मद

नाबाद 452 रन- डॉन ब्रैडमैन

नाबाद 443 रन- भाऊसाहेब निंबालकर

437 रन- डब्ल्यूएच पोंसफोर्ड

429 रन- डब्ल्यूएच पोंसफोर्ड

428 रन- आफ़ताब बलूच

424 रन- एसी मैकलारेन

नाबाद 410 रन- सैम नॉर्थईस्ट

नाबाद 405 रन- ग्रीम हिक

नाबाद 400 रन- ग्रीम हिक

नाबाद 400 रन- चिन्मय सुतार

Also Read: LIVE Cricket Score

सुथार की इस पारी की बदौलत मिजोरम ने 9 विकेट के नुकसान पर 581 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं चोड़ पाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार