वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) अपने स्टाइल और मैदान के बाहर अपने रंगीन मिजाज के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस वक्त क्रिस गेल मालदीव में समय व्यतीत कर रहे हैं और आए दिन कोई ना कोई वीडियो या फिर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को एंटरटेन करते हैं।

Advertisement

सबको हंसाने वाला क्रिस गेल रो भी सकता है इस बात की कल्पना शायद ही किसी ने की हो। मदर्स डे के  मौके पर क्रिस गेल अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए और अपनी मां को याद कर रो दिए। क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां की याद में एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया है। मां की याद में क्रिस गेल की आंखों से आंसू बहते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

क्रिस गेल की मां हेजल का हार्ट अटैक के कारण निधन हो चुका है लेकिन एक भी ऐसा दिन नहीं जाता जब क्रिस गेल अपनी मां को ना याद करते हों। क्रिस गेल ने रोते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें कभी भी अकेला नहीं छोडूंगा मां कभी भी नहीं। मुझे तुमपर गर्व है। मुझे पता है कि तुम्हें मुझपर गर्व है। मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं मां।'

क्रिस गेल ने आगे लिखा, 'मां तुम्हारी यादें हमेशा रहेंगी। मुझे पता है कि तुम अलविदा कहने से पहले मुझसे बहुत कुछ कहना चाहती थी। मुझे माफ कर देना मां। तुमनें संघर्ष किया ताकि हमारे परिवार का पेट भर सके। फिर कभी किसी किनारे तुमसे मुलाकात होगी मेरी मां। तुम्हें ढेर सारा प्यार।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार