21 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने शानदार शतक की बदौलत एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने अपने नाम कर लिया।

Advertisement

गेल ने अपने वनडे करियर का 24वां शतक लगाते हुए  129 गेंदों में 3 चौकों औऱ 12 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस पारी में लगे 12 छक्कों के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर गेल के 488 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 476 छक्के जड़े थे। 

गौरतलब है कि इस सीरीज से पहले ही गेल ने एलान किया है की वह इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। यूनिवर्सल बॉस ने लंबे समय में बाद टीम में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2018 में खेला था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार