लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators ) को 9 विकेट से हरा दिया। क्वेटा भले ही यह मुकाबला हार गई लेकिन क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 40 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही यूनिवर्स बॉस गेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गेल दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने पहले 10 पूर्ण सदस्य देशों में खेले गए टी-20 मैच में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। 

Advertisement

भारत में 175 रन, इंग्लैंड नें नाबाद 151 रन, बांग्लादेश में नाबाद 146 रन, वेस्टइंडीज में नाबाद 122 रन, साउथ अफ्रीका में 117 रन, जिम्बाब्वे में नाबाद 109 रन, ऑस्ट्रेलिया में नाबाद 100 रन, श्रीलंका में नाबाद 75 रन, पाकिस्तान में 68 रन और न्यूजीलैंड में 67 रन उनका टॉप टी-20 स्कोर रहा है।  

इस मुकाबले के बाद गेल श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वापस कैरेबियन लौटेंगे। वह लाहौर में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग मुकाबलों में क्वेटा की टीम के साथ जुड़ेंगे।

दुनिया की हर बड़ी लीग में खेलने वाले गेल टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं और उनके नाम 13691 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार