दिल्ली कैपिटल्स औऱ किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रविवार (20 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल के पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर गेल ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से 9972 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक के अपने टी-20 करियर में 1026 चौके और 978 छक्के जड़े हैं। अगर वह दिल्ली के खिलाफ 28 रन सिर्फ चौकों छक्कों से बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज से 10000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

गेल टी-20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। दुनिया के कई टी-20 टूर्नामेंट में खेलने वाले गेल के नाम 13296 रन दर्ज हैं। गेल के अलावा कीरोन पोलार्ड ही इस फॉर्मेट में 10000 रनों का आंकड़ा छू पाए हैं। 

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर और सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है। 

आईपीएल में भी गेल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल छठे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 326 छक्के जड़े हैं वहीं सबसे ज्यादा शतक भी लगाए हैं। हालांकि पहले मैच में कप्तान केएल राहुल के सामनें मुसीबत होगी कि वह गेल या निकोलस पूरन में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार